ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ में 11 जुलाई 2026 को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह एवं भावनात्मक क्षणों से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीसीएस विश्वविद्यालय की टॉपर याशी दीक्षित (बी.कॉम. एलएल.बी., सत्र 2021–2026) का सम्मान समारोह रहा। उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई—
* मिस्टर फेयरवेल (एलएल.बी.) – शिवम भाटी
* मिस फेयरवेल (एलएल.बी.) –अमरीन निशा
* मिस्टर फेयरवेल (बी.कॉम. एलएल.बी.) – भृगुन धवन
* मिस फेयरवेल (बी.कॉम. एलएल.बी.) – गुनगुन
* मिस्टर फेयरवेल (बी.ए. एलएल.बी.) – सुधांशु
* मिस फेयरवेल (बी.ए. एलएल.बी.) – वंशिका
* शो स्टॉपर – तन्नू
समारोह का एक विशेष आकर्षण प्रसिद्ध हरियाणवी एवं पंजाबी गायक हैदरपुरिया की शानदार लाइव प्रस्तुति रही। उनके ऊर्जावान एवं मनमोहक गीतों ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे सभागार को उत्साह और उल्लास से भर दिया। विद्यार्थियों ने उनके साथ भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम का भरपूर उत्सव मनाया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन बी. एल. गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया। संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ. सोमेन्द्र शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन की नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। डॉ. शालू त्यागी, डीन, ने सभी स्नातक हो रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सदैव अपने संस्थान का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण, सामूहिक छायाचित्र एवं मधुर स्मृतियों के साथ हुआ। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला एक अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…
ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…
- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…
-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…
ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…