" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

-उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

-करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे स्विस परिसंघ राष्ट्रपति, एयरपोर्ट की विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा

ग्रेटर नोेडा। स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन मंगलवार को अपने करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर गौतमबुद्धनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद ने उनका पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान अवनी बोर्ड रूम में राष्ट्रपति एवं प्रतिनिधिमंडल के समक्ष एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान माननीय राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित भी किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति, उनकी पत्नी एवं प्रतिनिधिमंडल में शामिल चयनित अधिकारियों ने एयरसाइड तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर का निरीक्षण किया। वहीं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने टर्मिनल, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट्स, एप्रन तथा बैगेज रिक्लेम सहित एयरपोर्ट की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब 02 बजे एयरपोर्ट से रवाना हुआ।    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है, जो स्विस परिसंघ  की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट की आधुनिक यात्री सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति के साथ आए करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी, स्विस राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दौरा दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग की संभावनाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, एनआईए के सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन, सहित प्रशासन, प्राधिकरण तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

23 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>