" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीएन ग्रुप के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता का संस्थान में डायरेक्टर जनरल डॉ. सोमेंद्र शुक्ला, डायरेक्टर (लॉ) डॉ. अरुण सिंह एवं डीन (लॉ) डॉ. शालू त्यागी ने स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके चरित्र, व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सच्चे राष्ट्र-निर्माता हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। डॉ. शालू त्यागी एवं सुश्री दीपशिखा शर्मा द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों में उत्साह, ऊर्जा और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर शिक्षकों के समर्पण, प्रतिबद्धता और शिक्षा के माध्यम से सशक्त, संस्कारित एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>