ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-वन में सीआईएससीई ज़ोनल एथलेटिक मीट (गाज़ियाबाद क्षेत्र) बालिका वर्ग का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने किया। जिसमें गाज़ियाबाद क्षेत्र के लगभग 14 प्रतिष्ठित विद्यालयों की 182 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। मंगलवार को केवल बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें 3 किलोमीटर मीटर कदम चाल-17 वर्ष आयु समूह जानवी शर्मा (इंग्राहम विद्यालय) प्रथम, वंशिका त्यागी(माउंट कैरेमल विद्यालय) द्वितीय, निशा यादव (जीसस एंड मैरी विद्यालय) तृतीय।
1500 मीटर दौड़,19 वर्ष समूह में अनन्या कश्यप(सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, रिद्धिमा पंकज (सेंट जोसेफ अकादमी) द्वितीय, दिशइता गोला(इंग्राहम अकादमी) तृतीय। 1500 मीटर दौड़-17 वर्ष समूह में नव्या शर्मा (इंग्राहम विद्यालय) प्रथम, रिया चौहान (क्रिस्टी ज्योति विद्यालय) द्वितीय, मान्या कुमारी(इंग्राम विद्यालय) तृतीय, लम्बी कूद-17 वर्ष समूह में उन्नति त्यागी (सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, रेचल इक्का (सेंट जोसेफ विद्यालय) द्वितीय, हिमाक्षी सिंह (सेंट जोसेफ अकादमी) तृतीय। गोला फैंक प्रतियोगिता 17 वर्ष समूह में शुभांगी शर्मा (सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, अनुष्का चौधरी (समाउंट कार्मल अकादमी) द्वितीय, आंशिक सिंह (होली एंगल विद्यालय) तृतीय। लंबी कूद-14 वर्ष आयु समूह में सौम्या यादव (होली चाइल्ड विद्यालय) प्रथम, दृष्टि शर्मा (सेंट जोसेफ अकादमी) द्वितीय, अंशिका यादव (सेंट जोसेफ अकादमी) तृतीय। 400 मीटर-19 वर्ष समूह में दीक्षा पांडेय (सेंट जोसेफ अकादमी) प्रथम, अदिति जयंत (इंग्राम अकादमी) द्वितीय, अभिका त्यागी (फातिमा कॉन्वेंट विद्यालय) तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कुल 182 प्रतिभागी के सम्मिलित हो रहे हैं। जिसमें खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…