ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-एक में चल रही क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 342 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को तीन वर्गों- 14 वर्ष से कम, 16 वर्ष से कम एवं 18 वर्ष से कम उम्र में बांटा गया था और हर वर्ग में उसी उम्र से संबद्ध खिलाड़ी को ही खिलाया गया, ताकि स्वस्थ स्पर्धा बनी रहे। इस प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेक, 1500 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर कदम चाल, 500 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, आदि अनेक स्पर्धाएं में हुई जिसमें विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं पिछले दिनों पड़ने वाली गर्मी में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का स्कूल प्रबंधन ने विशेष ध्यान रखा तथा विद्यालय के सहायक कर्मचारी लालदेव, लियोनार्ड, प्रदीप, रॉबर्ट प्रवीण आदि सभी को पूरे दिन सेवाओं के लिए लगाए रखा तथा धूप से बचाए रखने के लिए भी अनेकों प्रबंध किए गए साथ ही प्राथमिक उपचार एवम् ठंडे पेय जैसी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा।
इन प्रतियोगिताओं के समय स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने अपनी गहरी नजर बनाए रखी तथा अनुशासन एवं विद्यार्थियों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा। वही दूसरी तरफ स्कूल के खेल विभाग के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं- मनीष तिवारी, एकता खन्ना, त्रिमोहन कुमार, संगीता राठी एवम् सृजन कुमारी अपना सत्र प्रतिशत देने के लिए साथ खड़े रहे। यह प्रतियोगिता दो दिन चली तथा सर्वाधिक पदकों- में स्वर्ण पदक -बालक वर्ग 21, बालिका वर्ग 24 । रजत पदक- बालक वर्ग 20, बालिका वर्ग 9। कांस्य पदक बालक वर्ग 14, बालिका वर्ग 11 के साथ सेंट जोसेफ अकादमी ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुनकर गाजियाबाद क्षेत्र की टीम बनाई जाएगी जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी। ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जुलाई के महीने में, बालक वर्ग की बनारस एवं बालिका वर्ग की सेंट जोसेफ विद्यालय ग्रेटर नोएडा में खेली जाएगी। उस प्रतियोगिता में मेजवान सेंट जोसेफ विद्यालय ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने भी 8 स्वर्ण, 10 रजत एवं 5 कांस्य पदक हासिल किए। समापन दिवस पर प्रधानाचार्य जिप्सम पलाटी ने सभी प्रतिभागियों को कठिन परिश्रम करने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…