ग्रेटर नोएडा। इंटर स्कूल जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन श्री राम ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ, जिसमें जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। अंडर-8 बालक वर्ग में दिविक मिश्रा (कक्षा-4-ई) ने स्वर्ण पदक तथा आद्विक दुआ (कक्षा-2ए) ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-8 बालिका वर्ग में अंतरिक्षा सिंह (कक्षा 3-ए) ने स्वर्ण पदक एवं आराध्या सिंह (कक्षा-4-इ) ने रजत पदक जीता। अंडर-10 बालिका वर्ग में अहाना मिश्रा (कक्षा-4-इ) एवं इरिशा (कक्षा-5-डी) ने स्वर्ण पदक, प्राणवी गोयल (कक्षा-3-ए) एवं प्रीशा सिंह (कक्षा-4-सी) ने रजत पदक, जबकि रायना गुप्ता (कक्षा-3-ए) ने कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला एवं उप-प्राचार्या अनीता पिल्लई ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं कोच शुभम रुहेला को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय की एचओडी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) नीरज सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, कोच शुभम रुहेला, अभिभावकों एवं खेल विभाग को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…
ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…
Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…
100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…