" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में युवाओं को मात्र 210 रुपये शुल्क में वर्षभर खेलने का मिल सकता है अवसर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

समिति द्वारा जनपदवासियों के हित में निर्णय लिया गया कि शहीद विजय सिंह स्टेडियम आमजन के लिए खोला जाए

सरकारी स्कूलों के बच्चों का रोस्टर बनाकर स्टेडियम में दिया जाये प्रशिक्षण तथा आयोजित की जाए विभिन्न खेल प्रतियोगितायें

जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा खेल संसाधनों की उपलब्धता को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्रेटर नोएडा।   जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एन आई सी सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित खेल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन समिति की समीक्षा बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, जो लंबे समय से संचालित नहीं हो रहा है, उसे आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करते हुए जनपदवासियों के लिए पुनः संचालित किया जाए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन पथिक स्टेडियम में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति द्वारा प्रशिक्षकों की व्यवस्था कर फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, क्रिकेट, स्केटिंग, शतरंज सहित विभिन्न खेलों के कोचिंग कैंप संचालित किए जायें। समिति ने जनहित में यह भी निर्णय लिया कि शासन द्वारा निर्धारित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की व्यवस्था के अनुरूप शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में भी 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए वित्तीय वर्ष की वार्षिक सदस्यता शुल्क 210 रूपए तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए प्रथम माह 310 रूपए एवं उसके पश्चात प्रत्येक माह 200 रूपए सदस्यता शुल्क निर्धारित किया जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में कराया जाएगा, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में ये कोचिंग कैंप तब तक संचालित किए जाएंगे, जब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने स्तर से खेल गतिविधियों का संचालन प्रारंभ नहीं कर देता। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक खिलाड़ियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनपद के विद्यालयों के अनुदेशकों एवं छात्र-छात्राओं का रोस्टर तैयार कर उन्हें नियमित रूप से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि समय-समय पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों का शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगमन एवं संवाद भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवा खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो तथा उनमें खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हो। जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार ने जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही खेल प्रशिक्षण सुविधा से गरीब एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली द्वारा समिति के समक्ष विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें खेल एवं खिलाड़ियों के हित में समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृत प्रस्तावों में बास्केटबॉल, कबड्डी एवं नेटबॉल कोर्ट के चारों ओर जल निकासी हेतु पाइप लाइन की व्यवस्था, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार के समीप इंटरलॉकिंग कार्य, ग्राम सोरखा स्थित कुश्ती अखाड़े को तीन ओर से कवर करने, वहां मिनी जिम स्थापित करने, मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीनों हॉलों में दरवाजों, शीशों एवं सीलिंग की मरम्मत, जिम हॉल में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, कबड्डी एवं नेटबॉल मैदानों का सीमेंटेड सतह एवं मार्किंग सहित विकास, जिम एवं बॉक्सिंग हॉल में एग्जॉस्ट फैन लगाने, घास काटने वाली मशीन की मरम्मत, ओपन जिम के चारों ओर रेलिंग लगाने तथा स्टेडियम में विद्युत कार्यों के लिए इलेक्ट्रीशियन की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, विधायक दादरी प्रतिनिधि योगेश सिंह सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, उप जिलाधिकारी एवं सचिव, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति अरविंद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह, अमृता चौधरी, शिवेंद्र सिंह, पथिक स्टेडियम के प्रबंधक हरे कृष्णा, सुनील शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

11 hours ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

12 hours ago

आर.बी.एम.आई. ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, अंशिका और यश बने मिस एवं मिस्टर फ्रेशर

ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…

12 hours ago

लॉयड में ‘आइडियाथॉन 2.0’ में 135 टीमों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…

13 hours ago

St. Joseph School, Alpha-1 Greater Noida Celebrates Annual Day of Primary Classes with Grandeur

Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…

1 day ago

325 फीट लंबे भव्य मंच पर सजेगी श्री धार्मिक रामलीला, 20 अक्टूबर तक चलेगा दशहरा महोत्सव

100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>