ग्रेटर नोएडा। जीएसटी में व्यापारियों की संख्या बढ़ाने के लिए वाणिज्य कर विभाग शिविर लगाकर जागरुक कर रहा है। गुरुवार को राज्य कर, खण्ड-14 द्वारा कोंडली बांगर मार्केट सेक्टर 150 नोएडा में पंजीयन शिविर/ सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में सुभाष पाण्डेय, असिस्टेंट कमिश्नर ने पंजीयन शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। जी.एस.टी. पंजीकरण के लाभों से व्यापारियों को अवगत कराया। खण्ड-14 की राज्य कर अधिकारी शिवानी सिंह ने व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के विषय में विस्तार से बताया कि उत्तर प्रदेश में जी.एस.टी. पंजीकरण प्राप्त करते ही 10 लाख तक के दुर्घटना बीमा का पात्र हो जाता है अतः हर सम्मानित व्यापारी को जी.एस.टी. पंजीकरण लेना चाहिए ।
किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जी.एस.टी. हेल्प-डेस्क एवं टोल फ्री नम्बर से भी अवगत कराया। इसी के साथ कृष्णा अपरा प्लाजा अल्फा-एक में शिविर लगाया गया। राज्य कर विभाग के आनन्द कुमार त्रिपाठी, असिस्टेन्ट कमिश्नर ने व्यापारियों को जीएसटी के लाभ को विस्तार से बताया। कृष्ण मोहन शर्मा राज्य कर अधिकारी ने ऑनलाइन रिटर्न के बारे में बताया। कैंप में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…