" data-ad-slot="">

सेंट जोसफ विद्यालय में CISCE NATIONAL KHO-KHO CHAMPIONSHIP में यूपी उत्तराखण्ड बना चैम्पियन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय में आयोजित CISCE NATIONAL KHO-KHO CHAMPIONSHIP के फाइनल मैच में अंडर-14 में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड विजेता, महाराष्ट्र प्रथम उपविजेता, आन्ध्रप्रदेश द्वितीय उपविजेता। अंडर-17 में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड विजेता, उत्तरी क्षेत्र प्रथम उपविजेता, आन्ध्र प्रदेश द्वितीय उपविजेता। अंडर-19 में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड विजेता, बिहार, झारखण्ड प्रथम उप विजेता और उत्तरी क्षेत्र द्वितीय उपविजेता रहा। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार सम्मानित वरूण सिंह भाटी, सुधीर जोशी (Secretary CISCE) फादर शिनॉज (Vice President CISCE) मिस्टर अरजीत बासु (Deputy Secretary Finance & Incharge Sports & Game) फादर रोज़ीमॉन थॉमस (Zonal Co- Ordinator Ghaziabad) मिस्टर सुमित भाटिया (Spot Officer & India Coach) परवीन निशा (International Kho-Kho Player) विद्यालय प्रबंधक मैनेजर फादर विनॉय तथा प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो उपस्थित रहे। गुरुवार को फाइनल में पहुँची टीमों के बीच मैच खेले गए। तत्पश्चात फादर रोज़ीमॉन थॉमस तथा मिस्टर सुधीर जोशी ने अपने अतुल्य शब्दों में खिलाड़ियों के कौशल तथा प्रतिभा की सराहना की और खेल के दौरान उनसे हुई गलतियों से उन्हें सीखने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे इस क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं और देश का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम की श्रृंखला में विद्यालय के प्रबंधक मैनेजर फादर विनॉय ने अरजीत बासु को विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय फादर ऑल्विन पिन्टो ने मिस्टर सुमित भाटिया को तथा हेड मिस्ट्रस सिस्टर सीथा ने परवीन निशा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य का भी प्रस्तुतीकरण किया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि वरूण सिंह भाटी, विशिष्ट अतिथिगणों, सभी टीमों के कोच, खिलाड़ियों, मिस्टर मनीष तिवारी (Sports incharge), सेंट जोसफ स्टाफ तथा सभी कर्मचारियों को टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

 

तदोपरांत अंडर 14 आयुवर्ग की विजेता टीम को प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो ने तथा उपविजेता टीमों को फादर विनॉय और फादर रोजीमॉन थॉमस ने ट्रॉफी, पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।अंडर 17 आयु वर्ग की विजेता टीम को मिस्टर अरजीत बासु, उपविजेता टीमों को मिस परवीन निशा तथा फादर शिनॉज ने ट्रॉफी, पदक तथा प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। अंडर 19 आयु वर्ग की विजेता टीम को मिस्टर वरूण सिंह भाटी, उपविजेता टीमों को मिस्टर सुमित भाटिया तथा फादर रोजीमॉन थॉमस ने ट्रॉफी, पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

4 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>