ग्रेटर नोएडा। सीआईएससीई नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप का आयोजन सेन्ट जोसेफ स्कूल में चल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंर-17,अंडर-19 वर्ग में 46 टीमों के बीच प्रतियोगिताएं हुई, जिसमे सेमीफाइनल में स्थान पाने वाली टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का आरंभ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिन्टो ने विद्यालय ध्वज, अरजीत बासु ने काउंसिल ध्वज तथा सुमित भाटिया ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के ध्वज को प्रतीक चिन्ह के रुप में फहराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी खिलाड़ियों में पूर्ण उत्साह तथा जोश के साथ अपनी-अपनी टीमों को विजेता बनाने का पूर्ण प्रयास करते दिखाई दिए। अंडर-14 वर्ग में तमिलनाडु, पुदुचेरी- आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना के बीच मैच में तमिलनाडु, पुडुचेरी की जीत हुई, उत्तरी क्षेत्र-महाराष्ट, गोवा के बीच मैच में महाराष्ट्र गोवा की जीत हुई, केरल-उड़ीसा के बीच मैच में उड़ीसा की जीत, कर्नाटक-उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड की जीत हुई। पश्चिम बंगाल-आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के बीच मैच में आन्ध्र प्रदेश तेलंगाना की जीत, बिहार झारखण्ड-माराष्ट्र गोवा के बीच मैच में महाराष्ट्र गोवा की जीत। अंडर-17 में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड-तमिलनाडु, पुदुचेरी के बीच मैच में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड की जीत, कर्नाटक-केरल की बीच मैच में कर्नाटक की जीत, पश्चिम बंगाल-उत्तरी क्षेत्र के बीच मैच में उत्तरी क्षेत्र की जीत, महाराष्ट्र गोवा-बिहार झारखण्ड के बीच मैच में महाराष्ट्र, गोवा की जीत। अंडर-19 में महाराष्ट्र गोवा- तमिलनाडु पुदुचेरी के बीच मैच में तमिलनाडु पुदुचेरी की जीत। उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड-कर्नाटका के बीच मैच में उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड की जीत हुई।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…