" data-ad-slot="">

केसीसी में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को जस्टिस अनिरुद्ध सिंह ने शिक्षा व संस्कृति के मूल्य को बताया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,19 अक्टूबर। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन (KCCILHE) में बुधवार को सत्र 2022-23 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में शिक्षा, विधि, उद्योग और व्यवसाय जगत की कई गणमान्य हस्तियों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उच्चशिक्षा के नए मानकों और जरूरतों से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध सिंह ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मूल्यों की संस्कृति पर जोर दिया और छात्रों से समाज और देश के उत्थान की दिशा में काम करने की अपील की। लॉन्चस्पेस के कैटालिस्ट दीपक भारद्वाज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग जगत में इनोवेटिव लोगों की हमेशा से मांग रही है और छात्रों को हमेशा कुछ उपयोगी और रचनात्मक सोचना चाहिए। दूरसंचार मंत्रालय की टेलिकॉम एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि तकनीकी सेवाओं के विस्तार ने वैधानिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ाया है। इससे कई क्षेत्रों में विधि विशेषज्ञों की मांग बढ़ रही है।

संस्थान के चेयरमैन दीपक गुप्ता और डायरेक्टर डॉ. भावना अग्रवाल ने जहां एक ओर नवप्रवेशी छात्रों का संस्थान की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, ढांचागत सुविधाओं और भावी योजनाओं से परिचय कराया, वहीं आश्वस्त किया कि संस्थान भावी पीढ़ी के शिक्षण और कौशल विकास के लिए सतत प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। संस्थान के छात्रों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्थान प्रबंधन ने छात्रों से विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों का परिचय कराया। दो दिवसीय  ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए सत्र के छात्रों को संस्थान के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और सहूलियों के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही उनके कोर्स कोऑर्डिनेटर्स ने उनके पाठ्यक्रम की रूपरेखा बताई।

ग्रेटर नोएडा में करीब 40 एकड़ में फैला केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन बीबीए, बीसीए, बीएजेएमसी और बीकॉम जैसे अंडरग्रैजुएट्स और प्रोफेशनल कोर्सेज का संचालन करता है, जो गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं. संस्थान ने इन कोर्सेज के लिए जहां उच्च शैक्षणिक ढांचे की व्यवस्था की है, वहीं सुनिश्चित किया है कि इनका उद्योग और व्यवसाय जगत से जुड़ाव बना रहे. इसके लिए समय-समय पर उद्योग जगत और क्षेत्र विशेष की जान-मानी हस्तियों को गेस्ट लेक्चरशिप और सेमिनार के लिए आमंत्रित किया जाता है।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>