रजवाहा कटने से किसानों की दस बीघा फसल डूबी

रबूपुरा। बीती रात रजवाहे की पटरी कटने से कई किसानों की फसल जलमग्न हो गई। सुबह होने पर पीड़ितों को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फसल में हुए अधिक जलभराव से वह बर्बाद हो चुकी है। बकौल पीड़ित कस्बे के समीप से गुजर रहे सिंचाई विभाग के रजवाहे की कैंची पुलिस के नजदीक पटरी कमजोर होने के कारण कट गई। जिससे किसान शिवसिंह, वेगसिंह, मदन, किशन आदि की करीब 10 बीघा से फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है परिवार यापन के लिए एक मात्र उनके पास खेती ही सहारा थी। जलभराव के कारण उनकी फसल नष्ट हो गई है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी से रूबरू होना पडेगा। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *