रबूपुरा। निरन्तर कई उड़ान प्रतियोगिता में जीत हासिल कर चुके कबूतर चोरों का निशाना बन गये और बढ़ती सर्दी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उन पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसने अपने कबूतरों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव रौनीजा निवासी सुशील कबूतर पालते हैं और उड़ान प्रतियोगिता कराते हैं। जिनमें एक जोडे की कीमत 10 से 15 हजार रूपये तक है। बताया जाता है कि हाल ही में उनके कबूतरों ने कई उड़ान में जीत हासिल की। जिसके चलते चोरों की नजरों में खटकने लगे। आशंका है इसी के चलते रविवार रात जब सुशील अपने परिवार के साथ घर में सो रहे था तभी चोरों ने पास में बने कमरे से करीब 10 दर्जन कबूतर चोरी कर लिये। बकौल पीड़ित उनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है।
नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन (गठन) हुआ,…
ग्रेटर नोएडा। श्री राम नवमी व नवरात्रि समापन पर केन्द्रीय विहार ग्रेटर नोएडा हवन पूजन…