" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-तनावपूर्ण माहौल के चलते मौके पर पुलिस बल तैनातः

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बीती रात मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को नोएड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं बताया जाता है कि मौके पर पहंुचे पुलिसकर्मियों को भी विवाद कर रहे लोगों ने दौड़ा लिया तथा बाद में भारी पुलिस बल पहंुचने पर वह मौके से फरार हो गये। दोंनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए 15 नामजद व करीब 3 दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। सीओ जेवर ने घटनास्थल पर पहंुच निरीक्षण किया और उचित कार्रवाई की आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस बल तैनात है। उधर पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला फूलविहार निवासी घमंडी पुत्र मीठुआ ने शिकायत की है कि रविवार देर शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। तभी वहां दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे आदि लेकर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। जिसमें राजू व लक्ष्मण घायल हो गये। उधर दूसरी तरफ से राधे पुत्र खेमचंद का आरोप है कि रविवार रात करीब दस बजे दर्जनों लोगों का समूह उसके घर जा धमका और गाली गलौच करते हुए पथराव करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुन आये लोगों पर भी उक्त ने पथराव किया जिसमें खेमचंद, संतोष, अनिल आदि घायल हो गये। पुलिस पर लापरवाही का आरोपः- घटना के बाद सोमवार को सैकडों लोग कोतवाली पहंुचे और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं सूत्रों की मानें तो पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व भी मारपीट हुई थी तथा शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि अगर पूर्व में ही सख्त कार्रवाई हो जाती तो शायद बीती रात की घटना नहीं होती।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

19 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

21 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>