" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर किया  उद्धार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव 2018 साइट-4 ग्राण्ड वेनिस मॉल के पीछे सेंट्रल पार्क में किया जा रहा है। रामलीला मंचन गणेश वंदना से प्राम्भ हुआ, उसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण सीताजी को खोजते हुए शबरी केआश्रम में पहुंचते हैं जहां उनका संवाद होता है, भगवान राम शबरी के जूठे बेर खाकर उसका उद्धार करते हैं। शबरी भगवान राम से किष्किन्धा पर्वत पर सुग्रीव से मित्रता को कहती हैं राम सुग्रीव से  मित्रताकरने के बाद बालि का बध कर उनका राजपाठ दिलाते हैं। रामलीला में सुग्रीव राजतिलक और बाली मायावी युध्द और वानरों का सीता माता को खोजने जाना और सुरसा हनुमान संवाद व हनुमान जी लंका में पहुंचते हैं और विभीषण से उनकी मुलाकात होती हैं उनसे मिलकर सीता माता का पता पूछकर वे अशोक वाटिका में पहुंचते हैं, वहां रावण सीता संवाद और सीता का विलाप होता हैं हनुमान सीता संवाद और फिर हनुमान जी अशोक वाटिका को उजाड्ते हैं और अक्षय कुमार का को मारते हैं और फिर मेघनाद हनुमान जी को ब्रह्म फांस में बांध कर ले जाता है। रावण हनुमानजी के पूंछ में आग लगवा देता है, हनुमानजी छोटो रुप धारण कर पूरी लंका में आग लगा देते हैं, सिर्फ विभीषण का महल बच जाता है। सुन्दर लीला को देखकर दर्शकों ने सभी पात्रों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान कमेटी के सरदार अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया रामलीला कमेटी जहां मर्यादा पुरषोतम राम की लीला का गुणगान कर रही है वहीं भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के मिशन स्वच्छ भारत के तहत पॉलिथीन मुक्त भारत को बनाने का संदेश प्रतिदिन मंच से दिया जा रहा है। संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेश शर्मा  ने मंच से स्वछ भारत बनाना है पोलोथी को जड़ से मिटाना है का संकल्प दर्शको व कमेटी के लोगो को दिलाया और सभी को कपड़े से बने थैले वितरित किये। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष ,मनोज गर्ग, सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, उपाध्यक्ष धर्मपाल भाटी, ओम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, के के शर्मा, कुलदीप शर्मा, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

20 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

21 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>