" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

समुद्र पर सेतु बनाकर भगवान राम ने वानर सेना के साथ लंका पर की चढ़ाई

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई-एक रामलीला मैदान बिरोडा में रामलीला में मुख्य अतिथि महेन्द्र नाथ पांडे मंत्री भारत सरकार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। रविवार को सेतु बांधने,व विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला मैदान में हुई लीला में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम लंका पर चढ़ाई का आदेश देते हैं नल और नील प्रभु श्रीराम का नाम पत्थर पर लिखकर समुद्र में डालते हैं और सेतु बनाते हैं भगवान शिव की पूजा कर श्रीराम रामेश्वरम की स्थापना करते हैं। विभीषण को रावण लंका से निष्कासित कर देता है और वो प्रभु श्रीराम की शरण में आते हैं ,उनका राजतिलक श्रीराम करते हैं। उसके बाद युवराज अंगद को रावण को समझाने के लिए लंका भेजा जाता है, अंगद के काफी समझाने पर भी रावण सीताजी को वापस भेजने के लिए तैयार नहीं होता। सभा में अंगद पैर जमाकर कहते हैं कि अगर कोई योद्धा है तो मेरा पैर उठाकर दिखाए योद्धाओं के नाकाम रहने पर रावण आता है तो अंगद कहते हैं कि पैर पकड़ने हैं तो श्रीराम के पकड़ो उसी में आपका कल्याण होगा। रामलीला मंचन को देखकर दर्शक मुग्ध हो गये। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनन्द भाटी,ममता तिवारी, अजय नागर, एड़ राजकुमार नागर, शेर सिंह भाटी, चैनपाल प्रधान बालकिशन शफीपुर,धीरेन्द्र भाटी,धर्मेन्द्र भाटी  सुशील नागर, नरेन्द्र भाटी, महेश बदोली सुभाष भाटी,उमेश गौतम,एड़ वीरेन्द्र मिश्रा, रोशनी सिंह,रकम सिंह,मीनू सिंह,अरुणा शर्मा पी.पी.एस नागर, प्रदीप पण्डित पवन नागर बिमलेश रावल सोनू चंदेल भगत भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>