" data-ad-slot="">

यथार्थ हॉस्पिटल में मिनिमली इनवेसिव माइक्रोसर्जरी के साथ सफलतापूर्वक हुआ इलाज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रीढ़ में दुर्लभ ट्यूमर के कारण महिला 6 महीनों तक व्हीलचेयर पर रही।
ग्रेटर नोएडा:। नोएडा निवासी 30 वर्षीय महिला पैरालिसिस से ग्रस्त होने के कारण काफी समय से व्हीलचेयर पर थी। महिला और परिजन पूरी तरह से निराश हो चुके थे लेकिन यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नोएडा में महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को अब व्हीलचेयर की बिल्कुल जरूरत नहीं है और वह आज़ादी से चल-फिर सकती है। महिला पिछले 6 महीनों से रीढ़ के दुर्लभ ट्यूमर से ग्रस्त थी, जिसके कारण वह पक्षाघात का शिकार बनी।
ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के न्यूरोसाइंसेस हेड, डॉक्टर प्रंकुल सिंघल ने बताया कि, “रीढ़ के गहन परीक्षण से नॉन-कैंसरस ट्यूमर की पहचान हुई, जिसके कारण महिला के दोनों पैरों में पक्षाघात हो गया था। इस प्रकार के ट्यूमर को निकालना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा होता है क्योंकि कई मामलों में सर्जरी के बाद मरीज के हाथ-पैर हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। ट्यूमर के आकार और स्थान और गंभीर हालत को देखते हुए उसे मिनिमली इनवेसिव माइक्रोसर्जरी की सलाह दी गई। शुक्र है सर्जरी पूरी हुई और हम ट्यूमर को निकालने में सफल रहे। मरीज ने सर्जरी के तुरंत बाद बहुत कम सहारे के साथ चलना शुरू कर दिया। अब उसे व्हीलचेयर की कोई जरूरत नहीं थी।
ट्यूमर की गंभीरता इसके स्थान और प्रकार के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसके आम लक्षणों में पीठ दर्द, विशेषकर हाथों-पैरों में कुछ न महसूस होना, चलने में मुश्किल, कमज़ोर इम्यूनिटी, दर्द की संवेदनशीलता कम होना, गर्माहट और ठंड की संवेदनशीलता बढ़ना, आंत में समस्या, मांसपेशियों में कमज़ोरी और गंभीर स्थिति में हाथों-पैरों का पक्षाघात आदि शामिल हैं। ट्यूमर कैंसरस हो या नॉन-कैंसरस, पीठ दर्द इसका शुरुआती और सबसे आम लक्षण है।
डॉक्टर प्रंकुल ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि, “भारत में, रीढ़ के ट्यूमर का इलाज आज भी एक चुनौती बना हुआ है। इसका कारण टेक्रनोलॉजी की कमी है। इसके अलावा इसका एक कारण यह भी है कि, रीढ़ एक संवेदनशील हिस्सा है, जिसपर रेडिएशन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। माइक्रोसर्जरी रीढ़ के ट्यूमर के इलाज का सबसे अच्छा विकल्प है। इस प्रकार के ट्यूमर के मामलों में सर्जरी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। मरीज तेजी से रिकवर करते हैं और जल्दी ही सामान्य जीवन में वापस लौट पाते हैं। एडवांस टेक्रनोलॉजी की उपलब्धता की मदद से स्पाइन सर्जरी एक सुरक्षित और असरदार प्रक्रिया बन चुकी है।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>