" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

Accurate Institute में ‘विद्यारंभ ’26’ का आयोजन, शिक्षा, करियर और भविष्य की चुनौतियों पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नॉलॉजी  में नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उच्च शिक्षा के सफर की शुरुआत के अवसर पर ‘विद्यारंभ ’26 – Orientation Ceremony’ का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी, ग्रेटर नोएडा स्थित बी.बी. लाल ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में नव -प्रवेशित एक हजार विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मंत्र उच्चारण, सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। AIMT के निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने अपने स्वागत संबोधन में नए विद्यार्थियों का Accurate परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज जीवन को सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं विकासात्मक अवसरों का सकारात्मक रूप से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन जगत के प्रसिद्ध अभिनेता सुदेश बेरी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने लंबे पेशेवर अनुभव तथा रचनात्मक क्षेत्र में अपनी यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। उनके संबोधन का प्रमुख संदेश विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, रचनात्मक सोच तथा अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना रहा।

सॉफ़्टवेयर कंपनी कोफ़ोर्ज के Associate Vice President – Human Resources  गौरव सोनी ने ‘How to Build & Shape a Career’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर की शुरुआत से पहले अपनी क्षमताओं को पहचानने, आवश्यक Professional Skills विकसित करने तथा बदलती औद्योगिक तकनीक/आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि एक सफल करियर केवल शैक्षणिक योग्यता से नहीं, बल्कि कौशल, दृष्टिकोण, संवाद क्षमता, अनुकूलनशीलता तथा निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से निर्मित होता है। सुप्रीम Court Bar Association के President डॉ. प्रदीप कुमार राय ने ‘Ethics of Education’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम न मानकर चरित्र, नैतिकता, जिम्मेदारी तथा सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने पेशेवर जीवन में ईमानदारी, अनुशासन तथा नैतिक आचरण को सर्वोच्च महत्व देने का संदेश दिया।

सॉफ़्टवेयर कंपनी Ebix-cash के Head HR हर्ष राज जैन ने ‘Preparing Future Technocrats’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तकनीक आधारित तेजी से बदलती दुनिया तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के संदर्भ में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार रहने का और इसके साथ उन्होंने औद्योगिक मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते इनफ्लुएंस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ संवाद क्षमता, समस्या समाधान, अनुकूलनशीलता, पेशेवर व्यवहार तथा निरंतर नई Skills सीखने के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान B.Tech विद्यार्थियों द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने वाला Group Dance प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने समारोह के औपचारिक एवं शैक्षणिक वातावरण के बीच विद्यार्थियों की रचनात्मकता तथा सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान किया।

कार्यक्रम के मनोरंजन सत्र में Stand-up Comedian पवन कुमार सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी, जिससे विद्यार्थियों के बीच उत्साह एवं मनोरंजन का माहौल बना। समारोह के अंत में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, Director (PGDM) द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समग्र रूप से ‘विद्यारंभ ’26’ ने नए विद्यार्थियों का Accurate परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत करने के साथ उन्हें शिक्षा, करियर, नैतिकता, तकनीक, नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित अतिथियों के अनुभवों एवं मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों की आगामी Academic एवं Professional Journey की शुरुआत को विशेष और प्रेरणादायक बनाया। Accurate Group of Institutions, जिसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी, विभिन्न Professional Education Disciplines में कार्यरत है। एक्यूरेट ग्रुप की चेयरपर्सन मिस पूनम शर्मा ने सभी नव-प्रवेशित छात्रों को स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया। तथा कहा की इस तकनीकी दक्षता की होड़ में हम अपने कैंपस को वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तैयार कर रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

19 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>