" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर Faith Physiotherapy & Rehab Centre ने लोगों को  किया जागरूक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को फिजियोथैरेपी और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “हृदय रोग एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक गतिविधि की भूमिका” रखी गई है। इस अवसर पर Faith Physiotherapy & Rehab Centre, A Unit of Vision Health and Education Foundation की ओर से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। केंद्र के संचालक एवं निदेशक डॉ. अजय कुमार (PT), BPT, MPT (Neurology) ने कहा कि फिजियोथेरेपी को केवल दर्द और चोट के उपचार तक सीमित नहीं समझना चाहिए। आधुनिक फिजियोथेरेपी का उपयोग शारीरिक सक्रियता बढ़ाने, व्यायाम क्षमता में सुधार करने तथा हृदय रोग और स्ट्रोक के बाद पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के बाद मरीजों में शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, चलने में परेशानी, संतुलन की समस्या और दैनिक गतिविधियों में कठिनाई हो सकती है। ऐसे मरीजों के लिए व्यवस्थित फिजियोथेरेपी एवं न्यूरो-रिहैबिलिटेशन उनकी गतिशीलता और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि “शारीरिक रूप से सक्रिय रहना स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और क्षमता के अनुसार सुरक्षित एवं व्यक्तिगत व्यायाम कार्यक्रम अपनाना चाहिए।”

World Physiotherapy के अनुसार फिजियोथेरेपिस्ट व्यक्ति की क्षमता और लक्ष्यों के अनुसार exercise programme तैयार करने तथा शारीरिक गतिविधि को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करें और किसी बीमारी या स्ट्रोक के बाद विशेषज्ञ की सलाह से पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करें। Faith Physiotherapy & Rehab Centre, जो Vision Health and Education Foundation की एक इकाई है, फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन के माध्यम से लोगों को बेहतर mobility, functional recovery और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य कर रहा है। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का संदेश है— “सक्रिय रहें, स्वस्थ रहें और बेहतर जीवन की ओर बढ़ें।” इस अवसर पर डॉ अमित , डॉ हसन, डॉ मुन्नी मिश्रा, राज कुमार , निक्की मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

20 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>