ग्रेटर नोएडा। एच आई एम टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा के शुभारंभ के लिए भव्य ‘ आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, मूल्यों, अनुशासन, कौशल विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में अनिल कुमार बंसल, सेक्रेटरी, एचआईएमटी ग्रुप ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया तथा उनके एचआईएमटी के साथ जुड़ने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एच आई एम् टी के साथ उनकी यात्रा उन्हें सफलता, अनुभव और सीख के अनेक अवसर प्रदान करेगी। उद्बोधन में अनमोल बंसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी, एचआईएमटी ग्रुप ने शिक्षा, कौशल और मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “शिक्षा आपको ज्ञान देती है। कौशल आपको पेशेवर काबिलियत देते हैं। लेकिन मूल्य आपको यह सिखाते हैं कि अपने ज्ञान और काबिलियत का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए।” प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार, ग्रुप डायरेक्टर, एच आई एम् टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि एच आई एम् टी में उपलब्ध विविधतापूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम संस्थान को एक विशिष्ट अकादमिक वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, एजुकेशन और लॉ जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी एक-दूसरे के साथ संवाद, सहयोग और सीखने का अवसर प्राप्त करते हैं। डॉ. विक्रांत चौधरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एच आई एम् टी ग्रुप ने अपने स्वागत संबोधन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य की ओर कदम-दर-कदम निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य, निरंतरता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) मुरलीमनोहर पाठक, कुलपति, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी अंतर्निहित क्षमता और सामर्थ्य को पहचानना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता की शुरुआत स्वयं को पहचानने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने से होती है। विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, आत्मविश्वास विकसित करने और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि आशीष सोनकर, वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं अपर निदेशक, एस ऐ जी डी आर डी ओ नई दिल्ली ने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए समर्पण, प्रतिबद्धता और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निरंतर मेहनत करने और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने का आह्वान किया। के.पी. सिंह, चेयरमैन, BIS एवं स्किल डेवलपमेंट समिति, ऍफ़ सी बी एम् इंडिया तथा ब्रांच चेयरमैन, आई आई एम् एम्, ग्रेटर नॉएडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान औद्योगिक परिवेश में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कम्युनिकेशन स्किल्स , लीडरशिप स्किल्स, प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटीज तथा अन्य इंडस्ट्री -ओरिएंटेड स्किल्स को लगातार निखारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट आकर्षण आर जे नावेद, प्रसिद्ध एंटरटेनर, रेडियो जॉकी एवं कंटेंट क्रिएटर ने अपने प्रेरक एवं मनोरंजक संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी पृष्ठभूमि यह तय नहीं करती कि आप भविष्य में क्या बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी परिस्थितियों को अपनी सीमाएं न मानते हुए बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। डायरेक्टर मैनेजमेंट प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार ने एक प्रेजेंटेशन के ज़रिए एच आई एम् टी ग्रुप की स्थापना से लेकर अब तक के सफ़र के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रो (डॉ) रमा दत्त, प्राचार्या, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. मनोरमा, प्राचार्या-एजुकेशन, नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी, डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी, कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी,भूपेंद्र नागर, सिस्टम एडमिन (आई. टी.) और स्टाफ सदस्यों के साथ सभी संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
ग्रेटर नोएडा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को फिजियोथैरेपी और शारीरिक गतिविधियों के…
ग्रेटर नोएडा। “जब सपनों को सही दिशा, अवसरों को सही मंच और प्रयासों को सही…
सेवा-संस्कार, युवा शक्ति और मातृशक्ति के समन्वय से राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ता सार्थक संकल्प…
ग्रेटर नोएडा। नगर युवा एकत्रीकरण का आयोजन सेक्टर- डेल्टा-एक मॉडर्न विद्यालय में किया गया, जिसमें…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-तीन, ग्रेटर नोएडा में महिला उन्नति संस्थान के…
ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण, प्रेरणादायक एवं…