" data-ad-slot="">

एनआईईटी ट्वायकैथॉन-2021 की ग्रैंड फिनाले का डिजिटल सेन्टर में चयनित, भविष्य के भारत पर चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-भारत में खिलौना एवं गेमिंग उद्योग की अपार सम्भावनाओं पर विशेषज्ञों ने की चर्चा
ग्रेटर नोएडा। ट्वायकैथॉन-2021 के डिजिटल संस्करण के ग्रैंड फ़िनाले का आयोजन नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में हो रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, के कुलपति प्रो भगवती प्रकाश शर्मा, अतिथि एलएंडटी-नेक्स्ट के हेड (एचआर) विक्रम किशोरी नायक, एनआईईटी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा, महानिदेशक प्रवीण सोनेजा, निदेशक प्रो. विनोद एम. कापसे, नोडल सेंटर स्पोक प्रो. प्रवीण पचौरी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एनआईईटी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा के स्वागत उद्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने भारतवर्ष में खिलौना उद्योग में अपार संभावनाओं के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। रमन बत्रा ने एनआईआईटी को ट्वायकैथॉन-2021 के डिजिटल संस्करण के ग्रैंड फ़िनाले के लिए नोडल सेंटर के रूप में चयनित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। एलएंडटी-नेक्स्ट के हेड (एचआर) विक्रम किशोरी नायक ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा भारत में खिलौना एवं गेमिंग उद्योग के विषय में अपार संभावनाओं के विषय में बताया। नायक ने कहा कि भारत के युवाओं में असीम प्रतिभा है जो कि भारत को वैश्विक स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में पहचान दिला रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलौना उद्योग एवं इसके विकास के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर को उपलब्ध कराने तथा भारत में ही कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित कर विश्वस्तरीय खिलौनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। प्रो शर्मा ने इसमें आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुये नवाचार की नयी परंपरा के सृजन पर अपने विस्तृत विचार साझा किए। उन्होंने ने कहा कि भारत आज अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पूरे जोर-शोर से बड़ी-बड़ी आर्थिक शक्तियों को कड़ी चुनौतियां दे रहा है और ऐसे में भारत सरकार के इस ट्वायकैथॉन-2021 के आयोजन से निश्चित ही भारतीय खिलौना उद्योग तथा खिलौनों के लिए पूरे विश्व में नए अवसर पैदा होंगे।
——————-
ट्वायकैथॉन,16 टीमें ले रही हैं हिस्सा
ट्वायकैथॉन-2021 शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के इन्नोवेशन सेल द्वारा आयोजित तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, महिला और बाल विकास मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की जाने वाली एक अंतर-मंत्रालयी पहल है। ट्वायकैथॉन-2021 के मुख्य फोकस बिन्दुओं में भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, मूल्यों, प्रौद्योगिकी, महत्त्वपूर्ण घटनाओं, भारतीय महापुरुषों तथा भारतीय पौराणिक कथाओं के आधार पर खिलौनों तथा खेलों की संकल्पनाओं का सृजन एवं विकास करना है। ट्वायकैथॉन-2021 में 68 प्रॉबलम स्टेटमेंट के लिए 14132 टीम पूरे देश से प्रतिभाग कर रही हैं। एनआईईटी नोडल सेंटर पर पूरे देश से 16 टीम प्रतिभाग कर रही हैं जो कि ट्वायकैथॉन-2021 की चार विभिन्न थीम से संबंधित हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>