" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

लूम सोलर ने बढ़ाया मैन्युफैक्चरिंग फुटप्रिंट और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो,भारत के सोलर और स्टोरेज मार्केट में किया मज़बूत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-REI 2025 में किया अनावरण —नेक्स्ट जनरेशन HJT सोलर पैनल्स , बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स(BESS) और पी वी इनवर्टर्स और 1.2 GW की नई गीगा फैक्ट्री लगाना
कंपनी का लक्ष्य — डेवलपर और सरकारी सेगमेंट्स में विस्तार

ग्रेटर नोएडा। 
रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो (REI) 2025 के पहले दिन, भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती सोलर सॉल्यूशन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक लूम सोलर ने अपनी नवीनतम एडवांस सोलर और एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजीज़ की रेंज पेश की। यह कदम भारत के क्लीन एनर्जी सेक्टर में कंपनी के योगदान को और मज़बूत करता है।
कंपनी ने इस अवसर पर अपना विस्तृत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो दिखाया जिसमें शामिल थे।
* टॉपकॉन और एचजेटी सोलर मॉड्यूल्स(730 Wp तक, ALMM और BIS अप्रूव्ड),
* बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) (1 kWh से 5 MWh तक),
* और मेड इन इंडिया पी वी इन्वर्टर्स(3 kW से 50 kW तक, ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध)।
ये सभी अगली पीढ़ी के प्रोडक्ट्स भारत के रिन्यूएबल मैनुफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मज़बूत करने और नेट -जीरो लक्ष्यों की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

लूम सोलर ने नई बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) की रेंज पेश की है, जो डीज़ल जनरेटर को रिप्लेस करने और grid stability बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। ये सॉल्यूशंस डीसेंट्रलाइज़्ड, भरोसेमंद और बिना रुके पावर सप्लाई सुनिश्चित करते हैं। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में अपनी आगामी 1.2 गीगावॉट(GW) गीगा फैक्ट्री की घोषणा भी की, जो हेटेरोजंक्शन(HJT) जैसी एडवांस और एनर्जी-एफिशिएंट सोलर सेल टेक्नोलॉजीज़ पर केंद्रित होगी। यह फैक्ट्री “Make in India” पहल को आगे बढ़ाते हुए देश में उच्च-गुणवत्ता वाली सोलर मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊँचाई देगी। लूम सोलर के सह-संस्थापक और डायरेक्टर अमोद आनंद ने कहा: “Loom Solar हमेशा ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित करने में विश्वास रखता है जो ऊर्जा में आत्मनिर्भरता लाए। जैसे-जैसे भारत clean energy की ओर बढ़ रहा है, हमारा फोकस एडवांस solar, inverter और storage solutions बनाने पर है जो घरों, बिज़नेस और इंडस्ट्रीज़ को भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा प्रदान करें। हमारी आने वाली नई 1.2 GW फैक्ट्री और BESS व inverter मैन्युफैक्चरिंग में विस्तार भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक रोडमैप है। भारत का भविष्य डीसेंट्रलाइज़्ड, मज़बूत और डिजिटल रूप से सक्षम ऊर्जा ढांचे पर आधारित होगा — और REI 2025 में हमारा प्रदर्शन इसी दृष्टिकोण को दर्शाता है।”

डेवलपर और सरकारी सेगमेंट पर नया फोकस
कंपनी अब डेवलपर और सरकार सेगमेंट्स पर भी फोकस बढ़ा रही है।
* डेवलपर: PM-KUSUM योजना के तहत 1 MW से अधिक के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उच्च-एफिशिएंसी वाले सोलर माड्यूल इन्वर्टर और स्टाइरेज सलूशन प्रदान करने का लक्ष्य।
* सरकार: रेलवे, टेलीकॉम और डिस्कॉम जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के साथ साझेदारी, जो देश में सोलर अपनाने के सबसे बड़े प्रेरक हैं।
यह रणनीति भारत में क्लीन एनर्जी को तेज़ी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>