" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) कॉलेज, में नव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। नॉलेज पार्क तीन स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) कॉलेज,  में नव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर.बी.एम.आई. कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से एक भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं, कौशल विकास तथा रोजगार के बदलते अवसरों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ, संस्थान के चैयरमैन अखिलेश माथुर एवं अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रे शेड्स कंपनी के डायरेक्टर मिस्टर मयंक सहगल, विश टाउन कंपनी के फाउंडर मिस्टर दिव्यांश मिश्रा, मारुति सुजुकी कंपनी से मिस्टर नितिन गुप्ता एवं डॉ श्याम कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक क्षमता के विकास का महत्वपूर्ण चरण है।

संस्थान के चैयरमैन अखिलेश माथुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान उद्योग जगत में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल लर्निंग, एक्सपेरिमेंटल लर्निंग, डिजिटल एवं तकनीकी कौशल, कम्युनिकेशन स्किल, टीमवर्क, समस्या समाधान तथा क्रिटिकल थिंकिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्रयास विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है, ताकि शिक्षा पूरी करने के बाद वे रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी सफल हो सकें। इस अवसर पर प्रीत औलख बैंड द्वारा जबरदस्त म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी गई जिसमें सभी छात्र-छात्राएं झूमते हुए नजर आए। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग सेल तथा अन्य छात्र सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्री विजिट, कार्यशालाओं एवं करियर मार्गदर्शन गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके संबंधित पाठ्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन, उपस्थिति, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न कौशलों का विकास कर अपने लिए बेहतर करियर पथ तैयार कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों से संवाद करते हुए अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के मिस्टर वरुण, शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

20 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>