" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘विविड रिफ्लेक्शंस-2026’ में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को ‘विविड रिफ्लेक्शंस-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा के 18 विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू पुरी,समन्वयक सुनीता सिंह एवं सांस्कृतिक समन्वयक भावना शर्मा सम्मानित अतिथियों डॉ. अभिलाषा गौतम, प्रिंसिपल, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, मंजू कौल रैना, प्रिंसिपल, जी.एन.डब्ल्यू.एस. एवं गजानन माली, टेन न्यूज़, तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों मिस कोमल चंद, मिस्टर योगेश एवं मिस डॉ. रीनू रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना दिया। इसके बाद स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति से अतिथियों एवं सभी प्रतिभागी विद्यालयों का हार्दिक स्वागत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह एवं सांस्कृतिक समन्वयक भावना शर्मा ने सम्मानित अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के प्रमुख आकर्षणों में फुटलूज़ फ्रेंज़ी, गिगल फेस्ट, दोहा गायन, नुक्कड़ नाटक, काम एन कॉन्कर, ट्रेलब्लेज़र टैंक, कोड इन्वेसटेक, फीचर क्वेस्ट एवं वॉयस वॉयेज प्रमुख रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिताओं के परिणाम भी उत्साहपूर्ण रहे। फुटलूज़ फ्रेंज़ी में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, आर.वी. नॉर्थलैंड स्कूल ने द्वितीय तथा मॉडर्न स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोहा गायन में एपीजे इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, सेंट फोर्ट वर्ल्ड स्कूल द्वितीय तथा कोठारी इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। ट्रेलब्लेज़र टैंक में प्रज्ञान स्कूल ने प्रथम, जे.पी. पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा सेंट फोर्ट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉयस वॉयेज में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा आर.वी. नॉर्थलैंड स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। गिगल फेस्ट में भरत राम ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, आर.वी. नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय तथा मॉडर्न स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोड इन्वेसटेक में प्रज्ञान स्कूल प्रथम, उर्सुलाइन स्कूल द्वितीय तथा जे.पी. पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं नुक्कड़ नाटक में स्पर्श ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, प्रज्ञान स्कूल ने द्वितीय तथा कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करना तथा उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह एवं सांस्कृतिक समन्वयक भावना शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन हिमानी चौधरी एवं प्रीति अहलावत ने किया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यालयों, सम्मानित अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। ‘विविड रिफ्लेक्शंस-2026’ विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का एक शानदार उत्सव बनकर सामने आया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

20 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>