" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

ट्रिनिटी संस्थान में संस्कृत का सार, तकनीक का विस्तार पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित…. संस्कृत जैसी समृद्ध एवं प्राचीन शास्त्रीय भाषा को  AI और नवाचार पर की चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन्स इन प्रोफेशनल स्टडीज़ (टीआईआईपीएस), ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में  AICTE VAANI Scheme के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ हुआ। सेमिनार का विषय Emerging AI & Data Analytics Methods for NLP: Opportunities and Future Scope in Sanskrit” तथा इसकी थीम “संस्कृत का सार, तकनीक का विस्तार” है। सेमिनार का आयोजन 22 एवं 24 अगस्त 2026 को किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के माननीय संस्थापक डॉ. वी. पी. टंडन के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नवैद ज़फ़र रिज़वी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (ECE), जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली सहित विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) गणेश टी. पंडित, एसोसिएट डीन (रिसर्च), केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, प्रो. (डॉ.) गिरीश नाथ झा, प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एवं पूर्व अध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार, प्रो. (डॉ.) सुभाष चंद्र, प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय; डॉ. दीपक शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर, दिल्ली विश्वविद्यालय; इला शर्मा, ग्रुप प्रोजेक्ट मैनेजर, HCL Technologies Ltd.; तथा  आशीष पांडे, हेड ऑफ बिज़नेस (डेटा एवं एनालिटिक्स), Blue Data Consulting ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. भास्कर गुप्ता, रजिस्ट्रार पवन कुमार, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) मीनाक्षी चतुर्वेदी, VAANI सेमिनार के कोऑर्डिनेटर डॉ. अंकित गंभीर, को-कोऑर्डिनेटर सुश्री किशोरी राधेय, सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डेटा एनालिटिक्स, प्राकृतिक भाषा संसाधन (Natural Language Processing–NLP) तथा संस्कृत भाषा में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य संस्कृत जैसी समृद्ध एवं प्राचीन शास्त्रीय भाषा को आधुनिक AI एवं डेटा-आधारित तकनीकों से जोड़ते हुए शोध, नवाचार एवं भविष्य की संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करना है। यह आयोजन TIIPS, ग्रेटर नोएडा के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं महत्वपूर्ण अवसर है। AICTE VAANI Scheme के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार का आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।कार्यक्रम का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं प्रतिभागियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। निश्चित रूप से यह सेमिनार संस्कृत, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के बीच एक सशक्त सेतु स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध होगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

23 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>