ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। स्वर्णनगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल ने नए साल का शुभारंभ माँ गायत्री के यज्ञ से किया। यह कार्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण व विशुद्ध वातावरण प्रदान करने हेतु किया गया। जिससे बच्चों में आचार, विचार, व्यवहार व मन की पवित्रता का विकास हो तथा भारतीय संस्कृति व सभ्यता की अक्षुण्णता सदैव बनी रहे। सद्बुद्धि की देवी माँ गायत्री की असीम कृपा की वृष्टि निरन्तर छात्रों पर होती रहे। यज्ञ कार्य में विद्यालय के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। छात्रों तथा अध्यापक गण के द्वारा वैदिक मंत्रों में सहयोग कर यज्ञ के देवता गण तथा गायत्री माता को प्रबल श्रद्धा के साथ आहुतियाँ समर्पित की गयी। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता का उत्थान एवं यज्ञ कार्य से वातावरण की शुद्धि हेतु निरन्तर करने का संकल्प व संदेश को अपने जीवन में उतारने तथा जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल के नेतृत्व में गायत्री परिवार के कुशल विद्वानों द्वारा कराया गया। उन्होंने विद्यालय के द्वारा कराए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रुप से देश व समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन (गठन) हुआ,…
ग्रेटर नोएडा। श्री राम नवमी व नवरात्रि समापन पर केन्द्रीय विहार ग्रेटर नोएडा हवन पूजन…