ग्रेटर नोएडा,25 जुलाई। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित श्रावण महोत्सव में नागपंचमी के अवसर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक व यज्ञ कर वैश्विक महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की गई। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1 में स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में रुद्राभिषेक करने के लिए भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ के उपरांत गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने कहा कि नागपंचमी पर नागों के सहित भगवान शिव की पूजा करने से अध्यात्मिक शक्ति और धन की वृद्धि होती है।
कुंडली के आधार पर भी राहु एवं केतु की स्थिति ठीक ना होने के कारण भी उनकी शांति एवं कालसर्प दोष की शांति भी नाग पंचमी के दिन ही अत्यंत शुभ होती है। अपने जीवन को आध्यात्मिकता से जोड़ कर रखना ही हमारा ध्येय होना चाहिए, जिससे हम अपनी संस्कृति को प्रकृति के साथ जीवन का आनंद लें। भंडारे प्रसाद के बाद कार्यक्रम समापन हुआ। कार्यक्रम में बीपी नवानी, ममता तिवारी, गुरुकुल के आचार्य प्रो. सहसराम त्रिपाठी, आचार्य प्रेमकांत शर्मा, सुनील चौधरी, सतपाल सिंह, प्रवीण, महेश, लखन मिश्रा, सूर्यकांत शर्मा, सागर हरिओम आदि उपस्थित रहे। वहीं सेक्टर के मंदिरों में भगवान शिव के पूजन के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। लोगों ने नागपंचमी के पर्व पर नाग को दूध भी पिलाया।
नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन (गठन) हुआ,…
ग्रेटर नोएडा। श्री राम नवमी व नवरात्रि समापन पर केन्द्रीय विहार ग्रेटर नोएडा हवन पूजन…