वहीं सिटी पार्क के सामने गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। इस साल ये पर्व 11 दिवसीय रहेगा यानी 2 से 12 सितंबर तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा। जब सूर्य सिंह राशि में और चंद्र कन्या राशि में होता है, तब गणेशोत्सव शुरू होता है। गणेश उत्सव से जुड़ी प्राचीन मान्यता के अनुसार गणेशजी की उत्पत्ति भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ही हुई थी। इसी वजह से इस तिथि से गणेश उत्सव प्रारंभ होता है। भारत में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बाल गंगाधर तिलक ने लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ एक साथ जोड़ने के लिए दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाना शुरू किया था। तभी से हर साल ये उत्सव दस दिनों के मनाया जा रहा है। इस साल यह उत्सव ग्यारह दिन मनाया जाएगा।
सम्राट् मिहिर भोज सिटी पार्क में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना व आरती के साथ बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव का आरंभ हुआ। प्रथम दिन भजन संगीत के द्वारा विशाल मंच पर कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। भजन संगीत श्री प्रांजल राघव एवं टीम ने प्रस्तुत किया। मंगलवार को होने वाली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन भी किया गया। जो लोग नृत्य व गायन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे मंगलवार 30 september को सांय 7 बजे से 9 बजे तक अपना नाम रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन (गठन) हुआ,…
ग्रेटर नोएडा। श्री राम नवमी व नवरात्रि समापन पर केन्द्रीय विहार ग्रेटर नोएडा हवन पूजन…