-गुरुवार को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने रायन ग्रेनो में किया अभ्यास
ग्रेटर नोएडा, 12दिसम्बर। रायन चिल्ड्रेल फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम व और राष्ट्रीय बालभवन परिसर नई दिल्ली में 13 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 20 से अधिक देशों से आए विद्यार्थी और कलाकार हिस्सा लेंगे। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्कूल में कई देशों के विद्यार्थियों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।
रायन ग्रुप की ओर से आयोजित किए जा रहे इस सांस्कृतिक उत्सव में इन देशों के विद्यार्थियों और कलाकारों के साथ रॉयन ग्रुप स्कूलों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समागम देखने को मिलेगा। चार दिन चलने वाले सांस्कृतिक उत्सव में रूस, चेक रिपब्लिक, परागुए, पोलेंड, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, इरान, लात्विया, लुथुआनिया, मोरक्को, स्लोवॉनिया, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। सभी देशों के विद्यार्थी अपने-अपने देशों की संस्कृति और सभ्यता को अपनी प्रस्तुतियों में दर्शाएंगे। कार्यक्रम की थीम वंश समानता रखी गई है। चार दिनों में प्रतियोगी करीब 300 अलग-अलग प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 20 देशों से करीब 15 हजार प्रतियोगी इसमें हिस्सा लेंगे।
ग्रेटर नोएडा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा आएएस एकेडमी,…
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा (एनआईटी ग्रेटर नोएडा) में आईईईई…
नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और…