ग्रेटर नोएडा,2 अप्रैल। कोरोना की वैश्विक महामारी से जहाँ सारी दुनिया लड़ रही हैं, वहीं भारत भी इस जानलेवा वायरस से युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रहा हैं, इसी के साथ केंद्र सरकार ने ग़रीब ज़रूरत मंद लोगों को भोजन कराने का संकल्प लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाहन पर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता प्रदेश भर में रोज़ाना करोड़ों ज़रूरतमंद लोगों को भोजन करा रहे हैं। इसी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रात दिन लोगों के बीच में जाकर ज़रूरत मंद लोगों को भोजन सूखा अनाज , इत्यादि जरुरत की चीजें बाट रहे हैं। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित का कहना है कि हमने संकल्प लिया हैं किसी भी गरीब ज़रूरतमंद को भूखा नही सोने देंगे साथ मे हमारी टीम के जिला महामंत्री मोनू गर्ग,लोकेश त्यागी,सोमिन्द्र भाटी,अखिलेश नागर, राहुल यादव,संदीप गोयलमोनू यादव,गिरीश तालान,नरेश शर्मा,कुमार सौरभ, विनोद भाटी आदि युवामोर्चा के कार्यकताओं ने अपने अपने मंडलों में मोर्चा संभाला हुआ है। लाकडाउन के पहले दिन से हज़ारों लोगों को भोजन करा रही हैं और आगे भी कराते रहेंगे।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा (एनआईटी ग्रेटर नोएडा) में आईईईई…
नई दिल्ली। केआईआईटी की निदेशक एवं आर्ट ऑफ गिविंग दिल्ली की संयोजिका, कुमकुम शर्मा के…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा सकती है-प्रो. जे.पी. पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई) बोर्ड ने कक्षा दसवीं और…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में विद्यार्थी परिषद का अधिष्ठापन (गठन) हुआ,…